What is love of god
***- परमेश्वर का प्रेम क्या है ? ***
^^ कैसे परमेश्वर का प्रेम हममें से बहेगा ? ^^
कुछ विश्वासी लोग परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं
"परमेश्वर मुझको प्रेम दें"
यदि आप ऐसी प्रार्थना कर रहे हो तो आप अपने समय की बर्बादी कर रहे हो यदि आप नया जन्म (पवित्र आत्मा का दान) पाये हुए हो तो पवित्र आत्मा के द्वारा परमेश्वर का प्रेम आपके हृदय में पहले से डाला गया है।
रोमियों 5:5 "परमेश्वर का प्रेम पवित्र आत्मा के द्वारा हमारे हृदयों में उण्डेला गया है, डाला गया है।"
1यूहन्ना 3:14 "हम जानते हैं कि हम मृत्यु से जीवन में प्रवेश कर चुके हैं।"
क्योंकि हम ने उसको पा लिया है। तो आप यदि नया जन्म पाये हुए हो तो परमेश्वर का प्रेम आपके अंदर में है।
प्रेम आपका स्वभाव है। आप प्रेमी परमेश्वर के प्रेमी संतान हो।
तो इस प्रेम के स्वभाव से उसको लेकर आपको क्या करना होगा ?
आपको परमेश्वर के वचन में से लेकर खाते रहना होगा आपको लगातार अभ्यास करते रहना होगा इसी प्रकार से प्रेम में आप बढ़ने पाओगे।
इस बात को आप कभी भी न भूलें कि आप प्रेमी परमेश्वर की प्रेमी संतान हो ये बात आप कहें (अंगीकार करें) मैं प्रेम से जन्मा हूँ। परमेश्वर का प्रेम मेरे हृदय में है। मैं उस प्रेम को अनुमति देता हूँ कि मुझ पर प्रभुता करे । आमीन
तो आप प्रेमी परमेश्वर के प्रेमी संतान हैं प्रेम आपका स्वाभाव है। आपके सर को या दिमाग को यह अनुमति न दो कि आपके ऊपर प्रभुता करे। आपकी आत्मा में वास्तव में आप सबसे प्यार करते हो अपनी आत्मा को आपके ऊपर प्रभुता करने की अनुमति दो उस प्रेम को जो आपकी आत्मा के अंदर में है उसको अनुमति दो कि आपके हर एक क्षेत्र के ऊपर प्रभुता करे।
No comments:
Post a Comment