क्या ही धन्य है वह पुरुष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है! परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है। वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती नालियों के किनारे लगाया गया है, और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। इसलिये जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होता है। दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते, वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है। इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे, और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे; क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है, परन्तु दुष्टों का मार्ग नष्ट हो जाएगा।
भजन संहिता 1:1-6
Sunday, 2 December 2018
धर्मी और अधर्मी मनुष्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
स्वामी विवेकानन्द
हिन्दू धर्म के प्रतिष्ठित धार्मिक अगुवे स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा #प्रभु_यीशु_मसीह के बारे में कहे गये चन्द कथन.....। धन्य है वे जातियाँ...
-
प्रश्न: पवित्र आत्मा कौन है? उत्तर: पवित्र आत्मा की पहचान के बारे में कई गलत धारणायें हैं। कुछ लोग पवित्र आत्मा को एक रहस्यात्मक शक्ति के ...
No comments:
Post a Comment